
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: RUCHI D SHARMA | Updated Date: Wed, 13 Jan 2016 09:33:01 (IST) ऐसी है जानकारी बॉलीवुड में कार के शौकीनों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन रितिक रोशन की जगह इसके ऊपरी हिस्से में बरकरार
है। बर्थ-डे पर उन्होंने अपनी नई कार की सैर बच्चों के साथ की। फिलहाल उनके पत्नी सुजैन की भी पार्टी में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। ये सितारे पहुंचे पार्टी में अपने
जन्मदिन के मौके पर उन्होंने शाहरुख खान, रणवीर सिंह, करण जौहर, अर्जुन कपूर, मिका सिंह, अमीषा पटेल, जैकी भगनानी, विवेक ओबरॉय, संजय कपूर, प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्रे और शिल्पा शेट्टी जैसे
सितारों को आमंत्रित किया था। रितिक ने इस पार्टी के बारे में बताया कि उन्होंने बीती रात अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी की। नए साल की हुई बेहतरीन शुरुआत उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इसमें
बेहद खास होने का अहसास हुआ। उन्होंने कहा कि खुशनसीब हैं वो जो अपने बर्थडे के पूरे मजे ले रहे हैं। इसके लिए वह दोस्तों और फैन्स के बेहद शुक्रगुजार भी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके नए साल
की शुरुआत बेहद शानदार माहौल में हुई है और इन दिनों वह खूब खुश भी हैं। inextlive from Bollywood News Desk