Up: उन्नाव में 82 यात्रियों से भरी बस पलटी घायल 20 यात्री उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती

feature-image

Play all audios:

Loading...

उन्नाव (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार रात सिरधरपुर गांव के पास एक बस पलट गई है। जानकारी के मुताबिक डबल डेकर बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें करीब 82 यात्री सवार थे। सिरधरपुर


गांव के पास एक बस पलटने से बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया और फंसे


यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार हेतु तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। > Unnao: Around 20 passengers on-board a bus injured after it > overturned 


near Sirdharpur village last night. The bus was coming > from Delhi and going to Bahraich, and was carrying around 82 > passengers. pic.twitter.com/GnOds1ZmLZ > — ANI UP 


(@ANINewsUP) November 22, 2020 हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया वहीं इसके पहले एक अन्य हादसे में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस शनिवार तड़के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास दक्षिण-पूर्वी दिल्ली


के सुखदेव विहार इलाके में एक पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में भी करीब 20 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया। इस हादसे को लेकर आरपी मीणा, डीसीपी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली ने


कहा था कि करीब 3:22 बजे पुलिस स्टेशन एनएफसी में सुखदेव विहार के पास दुर्घटना के बारे में कॉल मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पीसीआर और कैटस एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची थी।