
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
RANCHI:नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन(नोबा) का ग्लोबल मीट पहली बार रांची में क्ख् व क्फ् नवंबर को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। इस संबंध में गृह
मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री रघुवर दास व शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। यह जानकारी प्रधान सचिव सह नोबा के चीफ कोऑर्डिनेटर एनएन सिन्हा ने दी। वे रविवार को होटल
ट्राइडेंट इन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय की स्थापना सामाजिक बदलाव की परिकल्पना को लेकर की गई थी। इस दिशा में यहां के स्टूडेंट्स प्रयासरत हैं।
बताया गया कि ग्लोबल मीट के दूसरे दिन परिचर्चा होगी। इसमें राज्य के मॉडल स्कूलों में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा होगी। देश-विदेश के पास आउट स्टूडेंट्स विचार रखेंगे। इसमें निकले निष्कर्ष का
प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपा जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से वीसी डॉ केके नाग, मीडिया प्रभारी विजय भास्कर, प्रयाग दुबे, डॉ अमर वर्मा, रमा निवास, शोभित, प्रदीप, अमन राज मौजूद थे।
चीफ को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि म्0 साल में नेतरहाट के पास आउट स्टूडेंट्स का हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहा है। वैश्रि्वक स्तर पर अलग पहचान बनाने में सफल हुए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के
साथ भी यहां के स्टूडेंट्स कार्य कर चुके हैं। नेतरहाट के पूर्ववर्ती छात्रों व वर्तमान शिक्षकों की बौद्धिक क्षमता का सामाजिक कार्य में बेहतर उपयोग कैसे किया जा सके, इस पर विचार किया जाएगा।
नोबा के दो दिवसीय सम्मेलन में विविध कार्यक्रम होंगे। मुख्य रूप से राजस्थान के सूफी गायक भुंगर खान, जोधपुर से गोतीपुआ नृत्य, ओडि़शा से नन्हें बच्चों की टीम और लोक गायिका चंदन तिवारी द्वारा
प्रस्तुति दी जाएगी। मीट में अमेरिका, मिडिल ईस्ट, दक्षिण पूर्व एशिया के पूर्ववर्ती स्टूडेंट्स शामिल होंगे। मौके पर नोबा की पत्रिका समवेत और कॉफी टेबल बुक ऑन नेतरहाट स्कूल का विमोचन होगा।