
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Thu, 15 Dec 2016 07:41:49 (IST) ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न् : कोल्हान विवि में करीब आधे दर्जन से अधिक नये विषय के विभाग खोले जाएंगे। साथ ही पांच नए विषयों की भी पढ़ाई
जल्द शुरु होगी। इसके लिए विवि की ओर से एचआरडी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बुधवार को विवि में युक्तिकरण पर चर्चा के लिए सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य की बैठक हुई। इसमें
राज्य सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के अंतर्गत च्च्च शिक्षा निदेशालय की छह सदस्यीय हाई लेबल कमेटी के सदस्य शामिल हुए। मर्ज होंगे कई सब्जेक्ट अंगीभूत कॉलेजों में छात्र संख्या के अनुपात के
आधार पर कई विषयों को अलग-अलग जगह संचालित करने की बजाए एक जगह सुव्यवस्थित किया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न कॉलेजों में छात्र संख्या और शिक्षकों के स्वीकृत पद एवं कार्यरत शिक्षकों का पांच साल
का ब्यौरा पेश किया गया। इस दौरान तय किया गया कि जिन विषयों में छात्रों की संख्या कम है। उन्हें अलग-अलग कॉलेजों में संचालित करने की बजाए एक से दो कॉलेजों में सुव्यवस्थित कर दिया जाए। बैठक के
दौरान विभिन्न कॉलेजों में विषयवार पांच वर्ष तक नामांकित छात्रों का ब्यौरा पेश किया गया। इसके आधार पर कई विषयों को एक से दो कॉलेजों में पढ़ाए जाने पर प्रारंभिक सहमति बनी। 1013 टीचर्स के पद
किए जाएंगे स्वीकृत इस बैठक में विषयवार छात्र संख्या तथा नये विषय की जरूरत के आधार पर तकरीबन 1013 शिक्षकों के कुल पद स्वीकृत करने का प्रारंभिक प्रस्तावप पेश किया गया। बैठक पर अभी दो से तीन
दौर की बैठक और होगी। इसके बाद फाइनल ड्राफ्ट एचआरडी को भेजा जाएगा। इन विषयों में कम हैं स्टूडेंट्स उडि़या बंगला उर्दू दर्शनशास्त्र मैथिली संस्कृत सांख्यिकी इन विषयों के विभाग शुरु करने का
प्रस्ताव डिपार्टमेंट ऑफ एजूकेशन डिपार्टमेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंटर म्यूजिक एंड फाइन आर्ट डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेडिशन इन विषयों की
शुरु होगी पढ़ाई पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन हो संथाली एंथ्रोपॉलोजी समाज शास्त्र