
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कानपुर। साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम में नजर आने वाली शोख हसीना दीपिका पादुकोण का यह बॉलीवुड डेब्यू काफी शानदार रहा। तभी तो उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयर
अवार्ड भी मिला लेकिन हम में से बहुत कम लोगों को यह मालूम है कि दीपिका पादुकोण एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एक मीडियम लेवल की मॉडल थीं। लंबी खूबसूरत दीपिका पादुकोण सबसे पहले एक रैंप मॉडल
थी। अब आप सोचेंगे कि एक फैशन मॉडल के लिए बॉलीवुड फिल्म में रोल पाना क्या मुश्किल काम है लेकिन जनाब सच्चाई तो यह है कि दीपिका के मामले में सब कुछ काफी अलग था। सबसे पहले फैशन डिजाइनर Wendell
Rodricks को दीपिका में एक स्टार पावर नजर आई थी। तभी तो उन्होंने उसे अपनी डिजाइन्स को डिस्प्ले करने के लिए रैंप मॉडल के रूप में चुना। दीपिका पादुकोण की यही स्टार पॉवर फराह खान को तब नजर आई,
जब वेंडेल ने दीपिका को ओम शांति ओम मूवी के लिए रिकमेंड किया। मलाइका के जरिए दीपिका को बॉलीवुड में मिला पहला ब्रेक कुछ खास फैशन इवेंट जैसे लक्मे फैशन वीक मैं रैंप वॉक करने वाली दीपिका को
मॉडलिंग करियर में आए उस वक्त सिर्फ दो ही साल हुए थे और उन्हें अपना पहला बॉलीवुड ब्रेक मिल गया। यह वाकई चौंकाने वाली बात थी। फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया है।
डायरेक्टर फराह खान ने उनकी दोस्त एक्ट्रेस मलायका अरोरा से कहा था कि उन्हें 'ओम शांति ओम' मूवी के लिए शाहरुख खान के अगेंस्ट कोई नई बेहतरीन मॉडल एक्ट्रेस चाहिए। हालांकि उस वक्त तक
फिल्म का नाम तय नहीं हुआ था इसके बाद मैंने दीपिका को मलाइका के सामने रिकमेंड किया। मलाइका को दीपिका काफी पसंद आई और उन्होंने यही बात फराह खान को बताई। इसके बाद स्क्रीन टेस्ट हुआ जो सफल रहा।
फिर जो कुछ हुआ वह शायद हर कोई जानता है। मॉडल के तौर पर दीपिका का आखिरी रैंपवॉक ऐले मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने बताया कि Isadora फैशन इवेंट की ओपनर दीपिका
के लिए मॉडल के तौर पर वो रैंप वॉक आखिरी था। इसके बाद तो वो एक फिल्म स्टार बन गईं। फिर तो जब कभी भी वेा रैंप पर आतीं तो शोस्टॉपर बनकर ही आतीं। इस बात को 10 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।
दीपिका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकी है। यही नहीं वह बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शुमार है। अब तो विन डीजल के साथ उनकी पहली हॉलीवुड मूवी xXx
Return of Xander Cage भी रिलीज हो चुकी है। अब उन्हें पूरी दुनिया जानती है फिलहाल दीपिका और रणवीर सिंह जल्दी शादी करने वाले हैं और आजकल तो बस इसी बात के ही चर्चे हैं। दीपिका-रणवीर के अलावा ये
हैं बॉलीवुड हॉट कपल, जो जल्द ही बंध सकते हैं शादी के बंधन में