
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
1. विराट कोहली :भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में शानदार 167 रनों की पारी खेली। भारत में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तानों में कोहली चौथे नंबर
पर आ गए हैं। वैसे यह रिकॉर्ड मंसूर अली खान पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में इंग्लिश टीम के खिलाफ 203 रन बनाए थे। घरेलू मैदान पर कोहली की यह दूसरी सबसे बड़ी इनिंग है। इससे पहले
अक्टूबर में कोहली ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 211 रन बनाए थे। इसके साथ ही कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में तीनो फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में 500 से ज्यादा रन
बनाए। टेस्ट में 816, वनडे में 734 और टी-20 में 641 रन कोहली के खाते में है।2. आर अश्विन :टीम इंडिया के बेहतरीन आलराउंडर आर अश्विन ने पहली पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था। इसी के साथ अश्विन
का इंग्लैंड के खिलाफ बैटिंग रिकॉर्ड काफी जबर्दस्त हो गया। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 पारियों में 509 रन बनाए इस दौरान उनका औसत 50.90 रहा। इसमें चार हॉफसेंचुरी भी शामिल हैं।3. रविंद्र
जडेजा :भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में जडेजा छठी बार शून्य पर आउट हुए। विशाखापत्तनम में यह उनका पहला डक है।4. जोए रूट
:इंग्लैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज जोए रूट ने टेस्ट में अपनी 24वीं हॉफसेंचुरी पूरी कर ली। जबकि भारत के खिलाफ यह उनका 5वां अर्धशतक है। इस साल टेस्ट में रूट ने 50 के औसत से 1167 रन बनाए। इसमें
उनकी तीन सेंचुरी और सात हॉफसेंचुरी शामिल हैं।5. मोहम्मद शमी :भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विशाखापत्तनम टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की। एशिया में कुक को क्लीन बोल्ड करने वाले शमी दूसरे
गेंदबाज बन गए। इससे पहले भी भारत के ही इरफान पठान ने मार्च 2016 में कुक को चलता किया था।