वास्तु टिप्स: सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये 10 आसान उपाय आपकी जेब नहीं रहेगी खाली

feature-image

Play all audios:

Loading...

BY: KARTIKEYA TIWARI | Updated Date: Wed, 17 Oct 2018 13:10:51 (IST) आधुनिक युग में धन की आवश्यकता सभी लोगों के लिए है। सभी व्यक्ति धन कमाने के लिए मेहनत करते हैं, पर मेहनत करने पर भी आपके


पास धन स्थिर नहीं हो पा रहा हो तो इसके पीछे वास्तु दोष भी हो सकता है। इसे आप इन आसान से उपायों को आजमाकर स्थिर कर सकते हैं: 1. घर में अधिक कबाड़ एकत्रित न होने दें। 2. शाम के समय घर की लाइट


जरूर जलाएं। इस समय घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। 3. घर में सूखे फूल न रखें, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आएगी और घर की सुख-प्रगति में भी बाधा आती है। घर में ताजे फूल ही रखें। 4. अगर घर के


किसी हिस्से में वास्तु दोष हो तो उस दिशा में समुद्री नमक या स्फटिक पत्थर रखें और नमक का पोंछा लगाएं। 5. उत्तर-पूर्व में सीढ़ियां हों तो उत्तर की दीवार पर आइना लगाएं। 6. शयन कक्ष में बैठकर


खाना न खाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। 7. अगर टॉयलेट पूर्व में हो, तो हटा दें। अगर नहीं हटा सकते हों, तो सीट के ऊपर एक शेल्फ लगाएं और उसके ऊपर एक बाउल में समुद्री नमक रखें। 8. घर के मुख्य


द्वार पर पीली लाइट लगाएं। 9. मुख्य द्वार दक्षिण-पश्चिम में हो, तो हर कार्य में देरी होती है। अत: मुख्य द्वार पर एक ताम्बे का स्वस्तिक लगाएं। 10. खाना-पीना उत्तर की ओर मुख करके खाएं, इससे


सकारात्मक ऊर्जा आएगी। 11. जो श्रेष्ठ धन की इच्छा रखते हैं, वे रात्रि में 27 हकीक पत्थर लेकर उसके ऊपर लक्ष्मीजी का चित्र स्थापित करें। निश्चय ही उनके घर में उन्नति होगी। 12. किसी भी शुक्रवार


को रात्रि में पूजा—उपासना करने के पश्चात 108 बार 'ú ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:Ó मंत्र का जप करें। धन से जुड़ी हर समस्या हल हो जाएगी। वास्तु टिप्स: अगर चाहते हैं बेहतर


करियर तो अपनाएं ये 10 आसान उपाय वास्तु टिप्स: तनाव से बचने के लिए ऑफिस में लगाएं ये पौधे, मिलेगा सुखद एहसास