धोनी के बारे में 10 ऐसी बातें जिसे बहुत कम लोग ही जानते है

feature-image

Play all audios:

Loading...

खेलों के अलावा धोनी को मोटर रेसिंग से भी ख़ासा लगाव रहा है। महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी भारत के सबसे कामयाब क्रिकेटर बने हुए हैं। वनडे टीम के कप्तान धोनी आज (7


जुलाई) को अपना 35वां जन्म दिन मना रहे हैं। धोनी का जन्म झारखंड के रांची जिले में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े भाई नरेंद्र और एक छोटी बहन जयंती है। धोनी के भाई नरेंद्र पहले अपने पैतृक


गांव अल्मोड़ा में ही रहते थे, लेकिन धोनी के क्रिकेट में चमकने के बाद वो भी रांची आकर रहने लगे हैं। धोनी बचपन में एडम गिलक्रिस्ट के खेल से बहुत प्रभावित थे। वह सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और


लता मंगेशकर के भी फैन हैं। धोनी फुटबॉल और बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे इस वजह से ही उन्हें जिला स्तर तक इन खेलों में चुना गया था। इसी कड़ी में हम आपको बताना चाहते है धोनी से जुड़ी 10 अहम बातें


जो सभी भारतीयों को जाननी चाहिए। -जानिए धोनी के बारे में 10 अनसुनी बातें। 1-महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया है। भारत धोनी की


कप्तानी में आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 (2007 में), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013 में) का खिताब जीत चुका है। 2- भारत के सबसे कामयाब कप्तान धोनी का पहला प्यार फुटबॉल


था। वे अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। फुटबॉल से उनका प्रेम रह रहकर ज़ाहिर होता रहा है। इंडियन सुपर लीग में वे उन्होंने चेन्यैन एफ़सी टीम के मालिक भी हैं। फुटबॉल के बाद उन्हें बैडमिंटन भी


ख़ूब पसंद था। यह भी पढ़े-महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, रिकी पॉन्टिंग के सर्वाधिक मैचों में कप्तानी की बराबरी की 3-इन खेलों के अलावा धोनी को मोटर रेसिंग से भी ख़ासा लगाव


रहा है। उन्होंने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है। आमदनी के मामले में एमएस धोनी झारखंड में सबसे ज़्यादा टैक्स अदा करने वाले शख़्स रहे हैं। भारत में सबसे


ज़्यादा करदाताओं में उनका नाम शामिल है। वे हर साल 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा कर देते हैं। 4-महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी कई बार ये कह चुके


हैं कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था। 5- सिंह धोनी अपने बालों के स्टाइल के लिए भी मशहूर रहे हैं। कभी लंबे बालों के लिए जाने जाने वाले धोनी समय समय पर हेयर स्टाइल बदलते रहे


हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी फिल्म स्टार जान अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं। यह भी पढ़े-धौनी की बॉयोपिक अब 30 सितम्बर को होगी प्रदर्शित 6-2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा


रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15, 000 फ़ीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई्ं, जिनमें एक छलांग रात


में लगाई गईं थीं। 7-महेंद्र सिंह धोनी मोटरबाइक्स के ख़ासे दीवाने हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक करीब दो दर्जन आधुनिकतम मोटर बाइक मौजूद हैं। महेंद्र सिंह धोनी को कारों का भी बड़ा शौक है। उनके


पास हमर जैसी कई महंगी कारें मौजूद हैं। 8-एमएस धोनी दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने से पहले उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये सालाना थी,


जिसमें अभी भी बहुत ज़्यादा की कमी नहीं हुई है। 9- एमएस धोनी को बतौर क्रिकेटर पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली। इसके बाद वे एयर इंडिया की नौकरी करने लगे। इसके बाद वे एन


श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अधिकारी बन गए। 10-महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई हाई प्रोफाइल अभिनेत्रियों से जुड़ा गया। लेकिन उन्होंने चार जुलाई, 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से


शादी की। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। ALSO READ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से


पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें