संजीव सिंह के जेल स्थानांतरण का मामला लटका

feature-image

Play all audios:

Loading...

अपने चचेरे भाई समेत चार लोगों की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में जेल में बंद संजीव सिंह को धनबाद जेल में स्थानांतरण का मामला अब 14 फरवरी तक लटक गया है। विधायक संजीव सिंह को सुरक्षा के


दृष्टिकोण से... हिन्दुस्तान टीम धनबादWed, 7 Feb 2018 11:25 PM Share Follow Us on __ चचेरे भाई समेत चार लोगों की हत्या के षड्यंत्र रचने के आरोप में जेल में बंद संजीव सिंह को धनबाद जेल में


स्थानांतरण का मामला अब 14 फरवरी तक लटक गया है। विधायक को सुरक्षा दृष्टिकोण से रांची की होटवार जेल में रखा गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम बुधवार को अदालत में संजीव सिंह के आवेदन का


प्रत्युत्तर दाखिल किया गया। अपने प्रत्युत्तर में अभियोजन पक्ष द्वारा भी कई निर्णय का हवाला देते हुए कहा गया कि प्रिजनर एक्ट में अदालत को यह संपूर्ण अधिकार दिया गया है कि वह उचित आदेश पारित


करे। इसपर किसी प्रशासनिक पदाधिकारी का कोई आदेश लागू नहीं हो सकता है। अपने जवाब में अभियोजन पक्ष ने फिर सुरक्षा का हवाला देते हुए जेल अधीक्षक के गोपनीय पत्र का भी उल्लेख किया। उल्लेखनीय है कि


हाईकोर्ट ने संजीव सिंह की अर्जी पर आदेश पारित कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का आदेश निरस्त कर दिया था, जिसके आधार पर संजीव सिंह को धनबाद मंडल कारा से रांची होटवार जेल भेजा गया। अभियोजन पक्ष


ने अपने प्रत्युत्तर में हाईकोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें निचली अदालत को पुनः आदेश पारित करने का आदेश दिया गया। दूसरी ओर अदालत में बुधवार को संजय सिंह और धनजी सिंह की ओर से डिस्चार्ज


के आवेदन पर बहस पूरी कर ली गई, जबकि एक अभियुक्त सागर सिंह की ओर से अदालत में डिस्चार्ज का आवेदन दाखिल किया गया। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख नौ फरवरी निर्धारित की।