- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के रंग में गंगा घाट और बाजार दिखा। प्रकृति के साक्षाता देव भगवान भास्कर की भक्ति की धारा हर तरफ बह रही है। अहले सुबह से ही लोग छेके हुए गंगा घाट को अंतिम रुप दे
रहे थे।... Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरFri, 1 Nov 2019 11:31 PM Share Follow Us on __ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के रंग में गंगा घाट और बाजार दिखा। प्रकृति के साक्षाता देव भगवान भास्कर की
भक्ति की धारा हर तरफ बह रही है। अहले सुबह से ही लोग छेके हुए गंगा घाट को अंतिम रुप दे रहे थे। सैकड़ों की संख्या में गंगा घाटों पर पहुंचे व्रतियों के परिजन घाट बनाने में एक दूसरे की सहायता
करने में पिछे नहीं हट रहे थे। गंगा घाट पर लोगों में गजब की आस्था दिखी। बाजार की रौनक देखते बन रही थी। शहर के बाजार खरीदारों से खचाखच भरा हुआ था। हर थोड़ी देर पर शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति
उत्पन्न हो जा रही थी। पीपी रोड, महात्मा गांधी बड़ी बाजार, मुनिम चौक, ठठेरी बाजार रोड, रामरेखा घाट, मेन रोड, स्टेशन रोड समेत अन्य बाजारों में लोगों की खासी भीड़ थी। लोगों ने नारियल, सेव,
अनानास, किवी, अमरुद, केला, मूली, गागर निंबू, शरीफा, कदम, ईख, संतरा, अनार समेत अन्य फलों की खरीदारी की। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार रहा। हलांकि, फल का बाजार पिछले
साल के अपेक्षा तेज था। बावजूद व्रती और उनके परिजनों ने प्रसाद के लिए जमकर खरीदारी की। वहीं पूजा समाग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सिंदूर, रोरी, अगरबत्ती, कपूर, कच्चा
सूता, धूप, शकील के अलावा हवन आदि पूजा समाग्री की खरीदारी की।रंगीन रोशनी से नहाईं शहर की सड़केंबक्सर। शहर की सड़कों की सजावट देखने लायक है। वीर कुंवर सिंह चौक से रामरेखा घाट एवं गोला घाट को
जाने वाली सड़क के अलावा अन्य सड़कों को काफी आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। इसके अलावा शहर के चौक चौराहों पर रंगोली बनाने की तैयारी भी स्थानीय लोगों ने कर रखी है। समाजिक संस्था की ओर से शहर की
सड़कों को इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाया गया है।