तमिलनाडु: मंदिर परिसर में 40 साल की विधवा से गैंगरेप, पिटाई के बाद पैसे भी लूटे

feature-image

Play all audios:

Loading...

तमिलनाडु के नागपट्टिनम में बुधवार रात एक मंदिर में एक 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ दो स्थानीय युवकों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया


गया और मामले में जांच जारी है। नागपट्टिनम के एसपी ओम प्रकाश मीणा ने बताया, “महिला आरोपियों को जानती थी क्योंकि वे स्थानीय थे। हमें पता चला है कि वे उसे कुछ समय से महिला को परेशान कर रहे थे।


जब महिला अपनी बहन के घर जा रही थी तब आरोपियों ने महिला का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे एक मंदिर में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। ” आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय एम अरुण राज और 24 वर्षीय


के आनंद के रूप में हुई है। वे भी महिला की तरह ही मजदूरी किया करते थे। बता दें कि कुछ साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ नागपट्टिनम आ गईं थी। यहां रहकर


वह मजदूरी का काम किया करती थी। महिला वेलिपालयम में किराए के मकान में रह रही थी। ये आरोपी उसे काफी समय से परेशान किया करते थे। बुधवार रात लगभग 9 बजे जब महिला अपनी बहन के घर जा रही थी, तभी


अरुण राज और आनंद ने उसका रास्ता रोक लिया और उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद वे उसे पास के एक मंदिर में ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने उसके पास से पैसे भी लूट लिए। साथ ही


उसके पास जो गहने भी थे उसे भी छीन लिया। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने उसे लगभग पांच घंटे तक प्रताड़ित किया। फिलहाल नागपट्टिनम के सरकारी अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने आरोप


लगाया कि युवकों ने उसे और उसकी बहन के परिवार को धमकी दी और पुलिस के पास न जाने और शिकायत न दर्ज कराने को कहा। बाद में पुलिस ने अरुण राज और आनंद को गिरफ्तार किया। मामले की जांच कर रहे


वेलिपलायम पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर पी त्यागराजन ने कहा, “महिला का मेडिकल हो गया है, बलात्कार की पुष्टि हुई है। हमने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 363 (अपहरण) और 506 (धमकी देने ) के


तहत मामला दर्ज किया है। हमने आरोपियों से इकबालिया बयान लिया है। हम उन्हें हिरासत में लेने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेंगे। आगे की जांच जारी है। “