
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
Jamshedpur Murder Case वीणा देवी उसकी दोनों पुत्रियों और शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कदमा थाना की पुलिस को मिल गया। शिक्षिका की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
शिक्षिका के साथ दुष्कर्म होने की भी पुष्टि हुई है। By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Mon, 19 Apr 2021 05:23 PM (IST) जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Murder Case वीणा देवी, उसकी दोनों पुत्रियों
और शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कदमा थाना की पुलिस को मिल गया। रिपोर्ट में वीणा देवी और उसकी दोनों पुत्रियों की कड़े वस्तु से सिर में प्रहार करने और दम घूंटने से हत्या होने और
शिक्षिका की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शिक्षिका के साथ दुष्कर्म होने की भी पुष्टि हुई है। उसके दोनों हाथ में खरोंच और गले में दाग जैसे जख्म के निशान मिले है। वीणा देवी और
उसकी दोनों पुत्रियों के सिर में गहरे जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम विभाग ने शवों का बिसरा, नेल क्लीपिंग, रक्त और अन्य फोरेंसिक जांच के नमूने को जांच के लिए सुरक्षित रखा है जिसे
फोरेंसिक विभाग को जांच के लिए पुलिस अदालत के आदेश पर फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजेगी। गौरतलब है कि 12 अप्रैल की शाम को पुलिस ने कदमा तीस्ता रोड क्वार्टर से चार शव बरामद किए गए थे। हत्या वीणा देवी
के पति दीपक कुमार ने की थी। हत्या की प्राथमिकी वीणा देवी के भाई आनंद कुमार की शिकायत पर कदमा थाना में दर्ज की गई है। फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल की जांच की थी। कई नमूने एकत्र किए थे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम विभाग से दुष्कर्म के विंदु पर मंतव्य मांगा था। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद अब पुलिस मामले में हत्या के साथ-साथ आराेपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी दर्ज करेगी। इसके लिए
अदालत में अर्जी दी जाएगी। हत्या के पहले पत्नी से बनाए शारीरिक संबंध कदमा तीस्ता रोड क्वार्टर में पत्नी वीणा देवी, दो पुत्रियों और ट्यूशन शिक्षिका की जघन्य हत्या करने वाला टाटा स्टील कर्मचारी
दीपक कुमार हत्या की रात 11 अप्रैल देर तक जागा रहा। वेब सीरिज असुर, पाताल लोक, सीरियल क्राइम देखता रहा। मध्यरात दो बजे वह सो गया। 12 अप्रैल सोमवार के तड़के चार बजे वह जाग गया। फ्रेश हुआ।
पत्नी वीणा देवी भी जाग चुकी थी। पत्नी से उसने कुछ देर तक बात की। पत्नी ने पानी भरा। फ्रिज में रखा। पत्नी लेटी थी। दीपक उसके नजदीक गया। कुछ बातचीत की। पत्नी के साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद पत्नी सो गई। दोनों पुत्री दूसरे कमरे में एक साथ सोयी थी। उस समय तक पत्नी को यह अहसास नहीं हुआ कुछ समय बाद दीपक उसकी हत्या कर देगा। सुबह के आठ बजे होंगे। दीपक ने हथौड़ी हाथ में लिया।
पत्नी के सिर में जोरदार प्रहार किए। वह छटपटाने लगी। मुंह से अावाज से नहीं निकले सो दीपक ने तकिया से उसका मुंह दबा दिया। दम घूंटते ही उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या के कुछ समय के अंतराल में
बड़ी बेटी की दीपक ने जिस तरीके से पत्नी की हत्या की थी। उसी तरह उसकी हत्या कर दी। सबसे अंतिम में छोटी बेटी को उसने मौत के घाट उतारा। इतनी बड़ी जघन्य हत्या में दीपक कुमार ने हत्या में जो कुछ
भी वस्तु इस्तेमाल किया। उसकी खरीद कहीं बाहर से नहीं की। सबकुछ घर में रखा था। फायर विभाग में काम करने के कारण घर में हथौड़ी रखा था। घर में चार चाकू रखे थे। तीन हत्या के बाद शिक्षिका को किया
कब्जे में पत्नी और पुत्रियों की हत्या के बाद शिक्षिका जब 11 बजे छोटी बेटी को पढ़ाने को आई तो चाकू का भय दिखा दीपक ने उसे कब्जे में कर लिया। उसे बंधक बनाकर रखने को प्रयासरत था, लेकिन शिक्षिका
शोर मचाने लगी। शोर से बचने को दीपक भूलवश शिक्षिक को उस कमरे की ओर ले गया जहां उसकी पत्नी का शव पड़ा था। यह देख शिक्षिका और चिल्लाने लगी। दीपक ने टेप से उसके हाथ और पैर बांध दिए। मुंह में
टेप सटा दिया। इसके बाद भी नहीं मानी तो शिक्षिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। हत्या आरोपित दीपक को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, जघन्य हत्या के लिए कोई पछतावा
नहीं पत्नी, दो पुत्रियों और शिक्षिका की हत्या के आरोपित दीपक कुमार को कदमा थाना की पुलिस ने रविवार को अदालत में उपस्थित किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जघन्य हत्या के लिए
उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं थी। पछतावा भी नहीं था। पुलिस उसे कदमा के उस क्वार्टर में भी ले गई जहां उसने चार को माैत के घाट उतारा था। वहां भी वह बिल्कुल सामान्य स्थिति में था। जो कुछ पुलिस ने
पूछा उसका जवाब दिया। हत्या में इस्तेमाल कि गए टेप, चाकू समेत अन्य सामान पुलिस को उपलब्ध कराएं। उसकी गतिविधि से कहीं से नहीं लग रहा था कि उसने इतनी बड़ी जघन्य हत्या को अंजाम दिया हो।